
भारत की मोदी सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है भारत के कारोबारी विजय माल्या को आज लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है | भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिये आज विजय माल्या को हिरासत में लिया गया है | विजय माल्या की गिरफ्तारी के बाद भारत की एक टीम जल्द ही लंदन जा सकती है |
बैंको से डिफॉल्टेर घोषित हुए विजय माल्या पर लगभग 17 बैंकों का 7,800 करोड़ रुपये से भी अधिक का कर्ज है.
विजय माल्या की कहानी पर बात करे तो उन्होंने 2003 में किंगफिशर एयरलाइंस की शुरुआत की थी. तथा उनकी एयरलाइंस ने पहली बार 2005 में दिल्ली-मुंबई के बीच उड़ान भरी | इसके बाद विजय माल्या ने एयरलाइंस कंपनी एयर डेक्कन का अधिग्रहण कर लिया, लेकिन विजय माल्या का एयरलाइंस की दुनिया में सफर अच्छा नहीं चला और ये सफर 2014 में पूरी तरह बंद हो गया अथार्थ किंगफिशर एयरलाइंस को बंद करना पड़ा |
विजय माल्या एक समय शराब की दुनिया के किंग थे, दुनिया की सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी युनाइटेट स्पिरिट्स के वह चेयरमैन थे | लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस के घाटे को भरने के लिये माल्या ने युनाइटेट स्पिरिट्स की बड़ी हिस्सेदारी विदेशी कंपनी डियाजियो को बेच दी, लेकिन कंपनी के चेयरमैन पद पर खुद बने रहे | लेकिन हाल ही में उन्होंने वह पद भी 515 करोड़ लेकर छोड़ दिया |
अक्सर विजय माल्या अपने काम से ज्यादा अपने कारनामो से जाने जाते है कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट विजय माल्या एक रंगीन मिजाज के आदमी थे आलीशान पार्टियों करना और विन्टेज कारों को खरीदना उनका शौक था, माल्या के पास लगभग 250 से अधिक लग्जरी और विन्टेज कारें मौजूद थीं | अक्सर लडकीयो के साथ उनके रंगीन फोटो देखे जा सकते थे |
विजय माल्या के यही शौक आज उन्हें भारत के बैंको का सबसे बड़ा कर्जदार बना दिया है |