वेदो में ऐसा कहा गया है की "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता" | इसका अर्थ है जहाँ नारी की पूजा होती है वहीं देवता रमण करते है | लेकिन यह सब बाते किसी किताब के पन्ने में भी लिखकर रह गयी है | इन बातो पर आज के समय में कोई भी व्यक्ति अमल नहीं करता है | यही कारण है की भारत के राज्य हरियाणा में लड़कियों का लिंगानुपात लड़को के मुकाबले काफी कम रह गया है | आज लड़कियों लड़को से कंधे से कन्धा मिलकर चल रही है | लेकिन आज की दुनिया में उसे पैदा होते ही मौत के घाट उतार दिया जाता है | आज हम आपको बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज के बारे में बतायेंगे की जिनके पैदा होने पर उनके पिता को काफी गुस्सा आया था | लेकिन आज पुरे बॉलीवुड में इन लड़कियों के नाम का डंका बजता है |

आज हम बात कर रहे है उन 4 शर्मा गर्ल्स की जो बॉलीवुड को अपना बना चुकी है | इन लड़कियों का नाम है नीती मोहन, शक्ति मोहन, कीर्ति मोहन और मुक्ति मोहन | इनके पिता जी बृजमोहन शर्मा के जब ये चार लड़कियां हुई तो उन्हें काफी दुःख हुआ | लेकिन क्या किया जा सकता था | बृजमोहन शर्मा को लगता था की की लड़के ही पिता और परिवार की आन-बान-शान होते है | बृजमोहन लड़कियां नहीं चाहते थे | उनकी चारो बेटियों ने किस तरह उनका नाम रोशन किया है आईये इसे करीब से जानते है |
नीति मोहन
निति अपनी पूरी बहनो में बड़ी है | यह बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका है | इन्होने बॉलीवुड की फिल्म "इश्क़ वाला लव" से अपने करियर की शुरुआत की थी | यह गाना लोगो को इतना पसंद आया की अब उनके लिए गानो के काफी कॉन्ट्रैक्ट आने लगे | यह बॉलीवुड में काफी गाने गए चुकी है |
शक्ति मोहन
इन्होने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है | यह बॉलीवुड में एक कोरियोग्राफर है | इनकी योग्यताओ की कहानियां यहाँ तक ही नहीं ठहरती है | इन्होने एक रियलिटी शो "डांस इंडिया डांस" का ख़िताब भी अपने नाम किया है | अब शक्ति मोहन शर्मा कई रियलिटी शो में बतौर जज के रूप में नजर आती है |
मुक्ति मोहन
इसके बाद नम्बर आता है मुक्ति मोहन का | यह बॉलीवुड की सबसे अच्छी कोरियोग्राफर्स में से एक है | इनका नाम भारत की टॉप करियोग्राफर्स में लिया जाता है | इन्होने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है |

कीर्ति मोहन
कीर्ति अपनी बहनो की तरह फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करती है | यह भारत की प्रतिष्ठित कंपनी में काम करना पसंद करती है | आज यह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है | यह फिल्म इंडस्टी से दूर रहकर भी अपनी बहनो से बेशुमार प्यार करती है |